March 20, 2026

AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/

Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r

लखीमपुर खीरी जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ ‘STEMI सेल यूनिट’, हृदय रोगियों को मिलेगा समय पर इलाज

लखीमपुर खीरी जिला चिकित्सालय में शुरू हुआ ‘STEMI सेल यूनिट’, हृदय रोगियों को मिलेगा समय पर इलाज

📍 लखीमपुर खीरी |
जिले में हृदय रोगियों के इलाज को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शासन के निर्देश पर STEMI सेल प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। यह सुविधा जिला चिकित्सालय संबद्ध स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मोतीपुर ओयल में शुरू की गई है, जिससे गंभीर हृदय रोगियों को समय पर इलाज मिल सकेगा और जान बचाई जा सकेगी।

सीएमएस की अध्यक्षता में हुई बैठक

इस पहल के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आर.के. कोली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रोग्राम नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. मिश्रा, सभी इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, फिजीशियन, स्टाफ नर्सें और फार्मासिस्ट शामिल रहे।

बैठक में STEMI (ST Elevation Myocardial Infarction) की पहचान, प्राथमिक उपचार और मरीज को उच्च चिकित्सा संस्थान तक समय रहते रिफर करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।

ईसीजी होगा अनिवार्य, व्हाट्सऐप के ज़रिए होगी विशेषज्ञ सलाह

डॉ. कोली ने जानकारी दी कि अब सीने में दर्द की शिकायत लेकर आने वाले हर मरीज का ईसीजी अनिवार्य रूप से किया जाएगा। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टर KGMU लखनऊ के हृदय रोग विशेषज्ञों से STEMI सेल के व्हाट्सऐप ग्रुप पर संपर्क करेंगे और आवश्यक निर्देशों के अनुसार उपचार देंगे।

समय रहते सही इलाज मिलने से हृदयघात (Heart Attack) से होने वाली मौतों की दर में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद जताई गई है।

प्रशिक्षित नोडल अधिकारी और स्टेमी कॉर्नर तैयार

शासन द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. मिश्रा को लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण दिलवाया गया है और उन्हें इस यूनिट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला चिकित्सालय में शासन के निर्देश पर ‘STEMI कॉर्नर’ की भी स्थापना की गई है, जहां लारी कार्डियोलॉजी, लखनऊ के निर्देशों के अनुसार प्राथमिक उपचार मुहैया कराया जाएगा।

Share करें