February 16, 2026

AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/

Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

लखीमपुर खीरी (परिपाटी न्यूज)।
ब्लॉक बेहजम की ग्राम पंचायत भूलनपुर में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजिस्टर्ड) की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों की सहभागिता रही।

बैठक में जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी विपिन मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मितौली तहसील सचिव प्रदीप मिश्रा एवं बेहजम ब्लॉक सचिव युवराज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पत्रकारों की आपसी एकजुटता, सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर गहन चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दे सकती है। उन्होंने वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जिला प्रभारी विपिन मिश्रा ने पत्रकारों से आपसी समन्वय बनाए रखने और एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन की आगामी योजनाओं एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी।

बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया। बेहजम ब्लॉक टीम द्वारा पत्रकारों को माला पहनाकर डायरी एवं पेन भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संचालन विपिन मिश्रा ने किया।

समापन अवसर पर सभी पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाए रखने और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share करें