February 15, 2026

AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/

Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r

सीडीओ के औचक निरीक्षण से बीडीओ कार्यालय में हड़कंप, छह कर्मचारियों का वेतन रोका

सीडीओ के औचक निरीक्षण से बीडीओ कार्यालय में हड़कंप, छह कर्मचारियों का वेतन रोका

लखीमपुर खीरी, 31 जनवरी।
खंड विकास कार्यालय लखीमपुर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 29 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई, जिसमें छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इस पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों का वेतन व मानदेय तत्काल प्रभाव से रोकने और उनसे स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति और योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। पीएम एवं सीएम आवास योजना के मास्टर रजिस्टर अद्यतन न पाए जाने तथा वित्तीय वर्षवार आवंटन की जानकारी उपलब्ध न होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की जियो-टैग फोटो उपलब्ध न होने पर संबंधित एपीओ को कड़ी फटकार लगाई गई और सभी कार्यों की जियो-टैग फोटो व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए।

सीडीओ ने स्थापना और लेखा अनुभाग में सर्विस बुक, अवकाश प्रविष्टि, जीपीएफ, बिल भुगतान एवं ग्रांट रजिस्टर की समीक्षा कर सभी अभिलेख शीघ्र अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों में अनियमितता सीधे प्रशासनिक जवाबदेही को प्रभावित करती है।

Share करें