WhatsApp Image 2026-07-12 at 9.09.09 PM (1)

देवगांव रेलवे क्रॉसिंग डायवर्सन पर बड़ा हादसा टला, गहरे गड्ढे में फंसी यात्रियों से भरी बस

रिपोर्ट: बाल्मीकि यादव, जिला ब्यूरो | आज तक लाइव 24, उमरिया

उमरिया जिले के नेशनल हाईवे-43 स्थित देवगांव रेलवे क्रॉसिंग डायवर्सन पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सतना से शहडोल जा रही गहरवार ट्रेवल्स की लगभग 25 यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में उतरकर फंस गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

बस चालक फैज के अनुसार, डायवर्सन से गुजरते समय सामने से अचानक एक कार आ गई। टक्कर से बचने के प्रयास में बस को किनारे किया गया, लेकिन सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में पहिया उतर जाने से बस असंतुलित होकर फंस गई।

घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस हादसे ने एक बार फिर देवगांव डायवर्सन की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे लंबे समय से दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *