फर्रुखाबाद: व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा व कोषाध्यक्ष मंजीत वर्मा का हुआ भव्य स्वागत
📍 फर्रुखाबाद | रिपोर्ट: मुनेश श्रीवास्तव
कायमगंज नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा एवं नगर कोषाध्यक्ष मंजीत वर्मा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम ने सत्कार एवं माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
संगठन को मजबूत बनाने पर दिया ज़ोर
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नगर में व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को सक्रिय बनाए रखने के लिए सबको मिलकर कार्य करना होगा।
मौजूद रहे संगठन के कई पदाधिकारी
इस सम्मान समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, महामंत्री हर्षित गुप्ता, मंगल गंगवार, ओभी अरोड़ा, कमलेश भारद्वाज, शिवमंगल कौशल, अशोक गुप्ता, संजीव सिंह वर्मा, सर्वेश वर्मा, शेखर वर्मा, नवनीत बर्मा, राहुल यादव, मोहित वर्मा, प्रदीप वर्मा, विनोद वर्मा, सौरभ वर्मा, सोनू वर्मा सहित कई अन्य संगठन कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना और व्यापारियों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देना रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

More Stories
भरतकूप को मिला आधुनिक थाना भवन, एडीजी ज्योति नारायण ने किया लोकार्पण
मेरठ में पीएम कार्यक्रम की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण
जालौन में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा