AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/
Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r
AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/
Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r
मनरेगा में बड़ा खेल? कागजों में 23 मजदूर, मौके पर मिला सिर्फ एक
भरतकूप को मिला आधुनिक थाना भवन, एडीजी ज्योति नारायण ने किया लोकार्पण
मेरठ में पीएम कार्यक्रम की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण
जालौन में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
स्वस्थ लखीमपुर की ओर कदम: सीएमओ ने प्रेस वार्ता में बताए चार बड़े स्वास्थ्य अभियान
ब्यूरो जालौन | ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव | आज तक लाइव 24
जनपद जालौन में संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के प्रथम दिवस पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने द्वितीय पाली की परीक्षा का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति रही।
जिलाधिकारी ने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शुचिता एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जाए। शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती एवं परीक्षार्थियों की प्रवेश व्यवस्था की भी समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही हैं, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय नजर आ रहा है।
More Stories