गौ सेवा में समर्पित प्रधानों को मिला ‘उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान’
बांदा। गौ सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित करने के लिए विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति द्वारा “उत्कृष्ट गौ सेवा सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पचनेही की प्रधान आशा देवी, ग्राम पंचायत लामा के प्रधान विनोद कुमार वर्मा और ग्राम पंचायत दुरैडी के प्रधान देवी दयाल सिंह को गौशाला संचालन में अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
गौशालाओं के समुचित संचालन पर दिया गया जोर
कार्यक्रम के दौरान गौशाला संचालकों को जागरूक भी किया गया कि गौशालाओं का सही तरीके से संचालन कैसे किया जाए। वक्ताओं ने बताया कि गौ माता की सेवा श्रद्धा और समर्पण के साथ करनी चाहिए, तभी गौशालाओं का सही रूप में संचालन संभव होगा।
सम्मान और गौ पूजन का आयोजन
विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जिले की विभिन्न गौशालाओं में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौशाला संचालकों को सम्मानित करने के साथ-साथ गौ पूजन भी किया जा रहा है। गौ माता को गुड़, चना आदि खिलाकर उनकी सेवा का संकल्प लिया गया।
समस्याओं का तत्काल समाधान करने की पहल
जिला अध्यक्ष ने कहा कि गौशाला भ्रमण के दौरान जहां भी किसी प्रकार की कमी पाई जाती है, वहां संबंधित अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया जाता है, जिससे गौशालाओं में व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहें।
पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम, जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
(रिपोर्ट: संतोष त्रिपाठी)
More Stories
पत्रकार महापंचायत का ग्वालियर में भव्य आयोजन संपन्न — पत्रकार हितों के लिए उठीं 11 ठोस मांगें
चिरमिरी को स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया चिकित्सा आवासीय परिसर एवं ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण का भूमि पूजन
तेज़ बारिश से सातोह पुलिया संपर्क मार्ग कटा, एट मार्ग डायवर्ट — जनसुरक्षा हेतु प्रशासन सतर्क