June 16, 2025

AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/

Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r

धूमधाम और नम आँखों से दी गई न्यायाधीश गुनेन्द्र प्रकाश को विदाई

Share करें

धूमधाम और नम आँखों से दी गई न्यायाधीश गुनेन्द्र प्रकाश को विदाई
रिपोर्टिंग – संतोष त्रिपाठी | बाँदा।

जनपद न्यायालय बाँदा में शुक्रवार को एक भावुक और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अपर जिला जज गैंगस्टर एक्ट श्री गुनेन्द्र प्रकाश एवं अपर जिला जज त्वरित प्रथम श्रीमती पल्लवी प्रकाश के स्थानांतरण जनपद रायबरेली होने के उपलक्ष्य में यह समारोह आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, पेशकार, स्टेनो, बाबू, शासकीय अधिवक्ता एवं विशेष लोक अभियोजकों ने न्यायाधीशद्वय को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर न्यायालय परिसर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा — एक ओर खुशी थी उनके शानदार कार्यकाल की स्मृतियों की, तो दूसरी ओर आँखों में विदाई की नमी भी छाई रही।

विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह (गैंगस्टर एक्ट) ने न्यायाधीश श्री गुनेन्द्र प्रकाश के कार्यकाल को अत्यंत सराहनीय, निष्पक्ष और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, “न्यायाधीश महोदय का कार्यकाल बहुत ही उत्तम और अनुकरणीय रहा। उनकी कार्यशैली स्पष्ट, निष्पक्ष और मानवीय रही है। उन्होंने अपने निर्णयों में कभी भी किसी के साथ अन्याय नहीं किया। हर एक फैसले में न्याय की भावना सर्वोपरि रही।”

श्री गुनेन्द्र प्रकाश की सहज, विनम्र और हँसमुख छवि ने न्यायालय परिसर में सबका मन जीत लिया था। वे न सिर्फ एक कुशल न्यायाधीश थे, बल्कि सभी के सहयोगी, मार्गदर्शक और हितचिंतक के रूप में भी जाने जाते हैं। उनकी उपस्थिति से न्यायालय परिसर में एक सकारात्मक वातावरण बना रहता था।

श्रीमती पल्लवी प्रकाश के प्रति भी सभी ने सम्मान और शुभकामनाएँ प्रकट कीं, और उनके योगदान को यादगार बताया।

विदाई समारोह में न्यायालय के समस्त स्टाफ भावुक नजर आए और न्यायाधीशद्वय को फूलों, उपहारों एवं शुभकामना संदेशों के साथ विदा किया गया। समूचे न्यायालय परिसर में विदाई के इस पल ने हर किसी को छू लिया।

जनपद न्यायालय बाँदा के लिए यह क्षण एक विदाई का था, लेकिन साथ ही यह उन न्यायाधीशों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी, जिन्होंने न्याय को न सिर्फ फैसलों में बल्कि अपने व्यवहार में भी जिया।