
शहीद दिवस पर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को दी श्रद्धाजंलि
लखीमपुर खीरी 30 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में सम्पूर्ण जनपद में 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण किया गया।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इसके साथ जिले के अन्य कार्यालयों, विभागों, शिक्षण संस्थाओं में भी पूर्वान्ह 11 बजे दो मिनट का मौन धारण करते हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि दी गई। इस मौके पर एडीएम संजय कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मी सहित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

More Stories
तकनीक, रफ्तार और लग्ज़री का संगम, महिंद्रा का भव्य वाहन अनावरण
संघ शताब्दी वर्ष पर बाँदा नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन, एकता-संस्कार और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रहा कार्यक्रम
भीषण ठंड में राहत की पहल: सभासद अमन गुप्ता ने गरीब व असहायों में बांटे कंबल