December 25, 2025

AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/

Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r

अटल स्मृति प्रदर्शनी में जीवंत हुईं 45 वर्ष पुरानी यादें

अटल स्मृति प्रदर्शनी में जीवंत हुईं 45 वर्ष पुरानी यादें

जिले के 1753 बूथों पर श्रद्धा से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

बैतूल।
भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती से प्रारंभ अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत जिले में भव्य और प्रेरणादायी आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के 30 संगठनात्मक मंडलों के अंतर्गत सभी 1753 मतदान केंद्रों पर अटल जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

गुरुवार को अटल जी की जन्म जयंती के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, अटल स्मृति वर्ष अभियान के जिला संयोजक कमलेश सिंह एवं जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान सहित अतिथियों ने फीता काटकर किया।

दीपोत्सव के साथ अटल जी को श्रद्धांजलि

प्रदर्शनी शुभारंभ अवसर पर सभी अतिथियों एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अटल जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव मनाया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

दुर्लभ चित्रों में सजी अटल जी की स्मृतियां

जिला भाजपा द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में अटल जी से जुड़े दुर्लभ और ऐतिहासिक छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें अटल जी का बैतूल प्रवास के दौरान घोड़ाडोगरी में तुलसीराम अग्रवाल के निवास पर भोजन करते हुए, पाथाखेड़ा स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, तथा तत्कालीन जिलाध्यक्ष विजय कुमार खंडेलवाल के घर भोजन करते हुए के चित्र प्रमुख हैं। ये तस्वीरें करीब 45 वर्ष पुरानी स्मृतियों को जीवंत कर रही हैं, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से अटल जी के व्यक्तित्व से जोड़ रही हैं।

अटल जी के विचार आज भी पथप्रदर्शक

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि “अटल जी का एक-एक शब्द आज भी हमें प्रेरणा देता है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा।”
जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कहा कि “अटल जी की स्मृतियां हमारी अमूल्य धरोहर हैं, उनके विचार युगों-युगों तक हमें दिशा देते रहेंगे।”
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने अटल जी को भारतीय राजनीति का “अजातशत्रु और शिखर पुरुष” बताया।
अभियान के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि “बैतूल के कण-कण में अटल जी की स्मृतियां रची-बसी हैं।” उन्होंने जिलेवासियों और कार्यकर्ताओं से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रदर्शनी शुभारंभ अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष आठनेर रोशनी इवने, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुंडे, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र संजू सोलंकी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share करें