प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस और किताबों के दामों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
झांसी।
प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस व महंगी किताबों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस और कॉपी-किताबों के दामों पर नियंत्रण लगाने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर राज्यव्यापी अभियान के तहत दिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर तुरंत रोक लगे और सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जाए।
इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कई निजी स्कूल शासनादेशों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ‘आदित्य’ ने भी प्राइवेट स्कूलों की नीतियों पर नाराज़गी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन छेड़ेगी।
रिपोर्ट – जगदीश पत्रकार

More Stories
स्वस्थ लखीमपुर की ओर कदम: सीएमओ ने प्रेस वार्ता में बताए चार बड़े स्वास्थ्य अभियान
बैतूल में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल: 12 जनवरी को मेगा कैंपस ड्राइव, आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन में युवतियों को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
पीएम कौशल विकास योजना 4.0: युवाओं के सपनों को पंख, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की नई राह