November 13, 2025

AajtakLive24/BreakingNews/HindiNews/TodayNews/LatestNews/

Aajtaklive24, Aajtak, Hindi News, Hindi Samacha, Breaking News, r

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का संयुक्त आंदोलन आज सातवें दिन भी जारी

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का संयुक्त आंदोलन आज सातवें दिन भी जारी

📍 बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के संयुक्त आह्वान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज सातवें दिन में प्रवेश कर गया।
इस धरना में बिलासपुर संभाग के मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, सक्ती, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ सहित सभी जिलों के समिति कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भाग लिया।

📅 यह आंदोलन 3 नवंबर 2025 से निरंतर जारी है।
संघों की मुख्य चार सूत्रीय मांगें निम्न हैं —

1️⃣ सुखत धान का भुगतान:
धान उठाव में देरी से सुखत होने वाले धान की भरपाई के लिए समितियों को उचित सुखत धान दिया जाए।

2️⃣ कंप्यूटर ऑपरेटरों का नियमितीकरण:
सन् 2007 से समर्थन मूल्य धान खरीदी में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर को 12 माह का वेतन और स्थायी विभागीय पद प्रदान किया जाए।
18 वर्षों से काम कर रहे ऑपरेटरों को आउटसोर्सिंग व्यवस्था से बाहर रखकर नियमित नियुक्ति दी जाए।

3️⃣ प्रबंधकीय अनुदान:
मध्यप्रदेश शासन की तर्ज पर प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों को तीन-तीन लाख रुपये का प्रबंधकीय अनुदान प्रदान किया जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके।

4️⃣ सेवानियम 2018 में संशोधन:
सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन कर पुनरीक्षित वेतनमान लागू किया जाए तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 50% भर्ती समिति कर्मचारियों से की जाए।

⚠️ आंदोलन के कारण प्रदेशभर की कई समितियों में ताले लटक गए हैं, जिससे किसानों का धान खरीदी पंजीयन कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है।
15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होनी है, पर समितियों में फड़ों की सफाई और तैयारी का कार्य ठप है।
किसान पंजीयन और जानकारी के लिए भटकने को मजबूर हैं।

✊ आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा —
“हमने पैक्स कंप्यूटराइजेशन को धरातल पर उतारा, ऑनलाइन व्यवस्था को सफल बनाया, लेकिन 18 वर्षों से मेहनत करने वाले ऑपरेटरों को अब तक सम्मानजनक वेतन और स्थायित्व नहीं मिला। सरकार समृद्धि की बातें करती है, पर हमारे हक की बात पर मौन है।”

🔥 आंदोलन के सातवें दिन भी रविवार को कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई।
कल आंदोलन स्थल पर ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 2700 कर्मचारी शामिल होंगे।

✍️ “हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे” के नारे के साथ कर्मचारी अपने अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

प्रेस विज्ञप्ति : छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ

Share करें