लखीमपुर खीरी दैनिक आज । विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में जिले के अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। सर्किल लखीमपुर खीरी के अंतर्गत नई बस्ती मोहल्ले में कर्मचारियों ने आंदोलन का आगाज किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी, जूनियर इंजीनियर (जेई), TG2 समेत विभाग के सभी कर्मी शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने निजीकरण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया। आंदोलन में जिले के विभिन्न डिवीजनों से कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें गोला डिवीजन, पलिया डिवीजन, निघासन डिवीजन, मोहम्मदी डिवीजन, मितौली डिवीजन और लखीमपुर सदर डिवीजन के दर्जनों कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि निजीकरण से न केवल उनके रोजगार पर खतरा है, बल्कि आम जनता को भी महंगी और अनियमित बिजली सेवा का सामना करना पड़ेगा।

More Stories
स्वस्थ लखीमपुर की ओर कदम: सीएमओ ने प्रेस वार्ता में बताए चार बड़े स्वास्थ्य अभियान
बैतूल में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल: 12 जनवरी को मेगा कैंपस ड्राइव, आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन में युवतियों को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
पीएम कौशल विकास योजना 4.0: युवाओं के सपनों को पंख, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की नई राह