
आज दिनांक 25.01.2025 को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय खीरी में शपथ-पत्र का वाचन कर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को मतदान की शपथ दिलाई गयी। अधिकारी/कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुये अवगत कराया गया कि- “भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए, क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भावी भविष्य की नींव रखता है। इसलिए हर एक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनता है। देश के नागरिको को लोकतंत्र की प्रणाली में से मिलने वाले अधिकारों में से सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है। इसलिए हमे मतदान के महत्व को समझना चाहिए और निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। इसके साथ ही जनपद खीरी के समस्त थानों, पुलिस चौकियों व पुलिस कार्यालयों में भी मतदान की शपथ दिलाई गई।

More Stories
विशेष पुनरीक्षण अभियान में तेजी, लखीमपुर खीरी में 3283 बूथों से मिले 18245 फॉर्म-6
लखीमपुर खीरी में 5100 शहरी गरीबों का पक्का घर सपना साकार, सीएम योगी ने 51 करोड़ की पहली किस्त की जारी
लखीमपुर के रजत लॉन में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न, समरसता, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन