मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र शर्मा जी के आव्हान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेला ग्राउंड के अध्यक्ष महादेव अपोरिया के नेतृत्व में भाजपा सरकार के मंत्री पहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। यह आयोजन गांधी रोड स्थित द्वारकाधीश मंदिर के सामने किया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में थाटीपुर ब्लॉक के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, आईटी सेल के अध्यक्ष आदित्य सेंगर, आंसू जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मंडेलिया, पार्षद प्रमोद खरे, महासचिव सुनील रामपुरिया, सचिन मोनू रजक, मंडलम अध्यक्ष राजेश तोमर, उपेंद्र शर्मा, सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सिसोदिया, सेक्टर अध्यक्ष रामसेवक माथुर, ओमप्रकाश प्रजापति, सेक्टर अध्यक्ष भोगीराम शाक्य, डॉक्टर जसवंत तिवारी, रविंद्र कौरव, जय कुमार राजोरिया, किचलू, अनुराग वर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और मंत्री पहलाद पटेल के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री जनहित की बजाय निजी हितों की बात कर रहे हैं, और उनकी नीतियों से आम जनता परेशान हो रही है।
इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई और सरकार से जनता के हित में निर्णय लेने की अपील की।

More Stories
तकनीक, रफ्तार और लग्ज़री का संगम, महिंद्रा का भव्य वाहन अनावरण
संघ शताब्दी वर्ष पर बाँदा नगर में भव्य हिंदू सम्मेलन, एकता-संस्कार और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रहा कार्यक्रम
भीषण ठंड में राहत की पहल: सभासद अमन गुप्ता ने गरीब व असहायों में बांटे कंबल