पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी की हत्या पर रोष, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने सौंपा ज्ञापन
बांदा: सीतापुर महोली में दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने इस नृशंस हत्या की घोर निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
परिषद के जिला अध्यक्ष मदन गुप्ता और महिला जिला अध्यक्ष रूपा गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार डीएम कार्यालय पहुंचे और सरकार से दोषियों को फांसी की सजा देने की अपील की। संगठन ने यह भी मांग उठाई कि पत्रकार सुरक्षा बिल लागू किया जाए ताकि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित रह सके।
पत्रकारों पर लगातार बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए परिषद ने स्पष्ट किया कि जो भी सच्चाई की आवाज को दबाने की कोशिश करेगा, उसका संगठन डटकर विरोध करेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रीति साहू, सुलोचना तिवारी, संध्या धुरिया, नीरज निगम, राजेंद्र मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, शुभम सिंह, पूरन राय, अमोद कुमार, मोहित राजकुमार, जीवेश प्रकाश, सत्यनारायण, मनीष मिश्रा, बसंत गुप्ता, इमरान अनिल सिंह गौतम, दिनेश सिंह, मितेश, संदीप, राजेश समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
👉 सरकार जल्द से जल्द कठोर कार्रवाई करे, अन्यथा आंदोलन होगा तेज!

More Stories
स्वस्थ लखीमपुर की ओर कदम: सीएमओ ने प्रेस वार्ता में बताए चार बड़े स्वास्थ्य अभियान
बैतूल में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल: 12 जनवरी को मेगा कैंपस ड्राइव, आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन में युवतियों को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
पीएम कौशल विकास योजना 4.0: युवाओं के सपनों को पंख, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की नई राह