कोरिया जिले ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक असेसमेंट में हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान
कोरिया, 24 मार्च 2025।
कोरिया जिले ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) असेसमेंट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। यह उपलब्धि जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह के निर्देशन में जिला और ब्लॉक स्तर की टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
इस असेसमेंट में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर दी जा रही 12 प्रमुख सेवाओं और 28 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आधार पर राष्ट्रीय टीम द्वारा वर्चुअल एवं फिजिकल मूल्यांकन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य केंद्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। गोलाघाट ने 94.1%, मुख्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने 93.01% और खांडा ने 83.6% अंक प्राप्त किए।
कोरिया जिले ने 132% लक्ष्य पूर्ति करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता में अग्रणी भूमिका निभाई है। इस सफलता का श्रेय उन मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों को भी जाता है, जो निरंतर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे हैं।
इस उपलब्धि से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई पहचान मिली है। कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में और बेहतर परिणामों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर और सुदृढ़ बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

More Stories
विशेष पुनरीक्षण अभियान में तेजी, लखीमपुर खीरी में 3283 बूथों से मिले 18245 फॉर्म-6
लखीमपुर खीरी में 5100 शहरी गरीबों का पक्का घर सपना साकार, सीएम योगी ने 51 करोड़ की पहली किस्त की जारी
लखीमपुर के रजत लॉन में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न, समरसता, संगठन और सामाजिक जिम्मेदारियों पर हुआ मंथन