पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जातीय जनगणना के समर्थन में किया कार्यक्रम, मोदी सरकार के निर्णय को बताया ऐतिहासिक
रिपोर्टिंग : संतोष त्रिपाठी बाँदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सामान्य जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम नारायण पटेल (जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव प्रजापति उपस्थित रहे। उन्होंने इस निर्णय को सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य संतोष बाथम, जिला कार्यसमिति सदस्य द्वारिका लखेरा, हिंदू वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश गिरी, नगर पालिका अध्यक्ष संगीता, मंडल अध्यक्ष बद्री प्रसाद प्रजापति, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रवि साहू, और जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी सहित अनेक प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद निराला, मंडल महामंत्री दीनदयाल द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र, मंडल मंत्री चतुर, रमेश राजपूत, राजकिशोर, पवन सोनी, कमलेश कुशवाहा, और पप्पू की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल मंत्री शिव नरेश कुशवाहा ने किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह फैसला न केवल सामाजिक संतुलन बनाएगा बल्कि वास्तविक आंकड़ों के आधार पर नीति निर्धारण को भी सशक्त बनाएगा।

More Stories
मनरेगा में बड़ा खेल? कागजों में 23 मजदूर, मौके पर मिला सिर्फ एक
भरतकूप को मिला आधुनिक थाना भवन, एडीजी ज्योति नारायण ने किया लोकार्पण
मेरठ में पीएम कार्यक्रम की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण