संत कबीर नगर: 250 किलो लहन और अवैध कच्ची शराब नष्ट, आबकारी-पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई
संत कबीर नगर। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिले में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने चौड़ाहा मांझा गोविंदगंज क्षेत्र में दबिश दी।
दबिश के दौरान नाले के किनारे गड्ढों में छिपाकर रखी गई प्लास्टिक की बोरियों से लगभग 250 किलो लहन बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वहीं झाड़ियों से तीन लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई, जो खराब हो चुकी थी, उसे भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई में पौली चौकी प्रभारी सचिंद्र नाथ राय और आबकारी निरीक्षक धनघटा राज किशोर पटेल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
– रिपोर्ट: पन्ने लाल, संत कबीर नगर

More Stories
स्वस्थ लखीमपुर की ओर कदम: सीएमओ ने प्रेस वार्ता में बताए चार बड़े स्वास्थ्य अभियान
बैतूल में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल: 12 जनवरी को मेगा कैंपस ड्राइव, आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन में युवतियों को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका
पीएम कौशल विकास योजना 4.0: युवाओं के सपनों को पंख, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की नई राह